छत्तीसगढ़ सीएम रमनसिंह ने हार के बाद राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

Date: 11/12/2018
1153

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों और रुझानों के अनुसार कांग्रेस ने बीजेपी से राजस्थान और छत्तीसगढ़ छीन लिया है। छत्तीसगढ़ में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं, मध्यप्रदेश में अब भी पेंच फंसा दिख रहा है। यहां बीएसपी किंगमेकर बनती दिख रही है। जबकि, तेलंगाना में सत्तारूढ़ TRS ने बंपर वापसी की है और के। चंद्रशेखर राव दूसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं, वहीं मिजोरम में 10 साल से सत्ता में रही कांग्रेस से मिजो नेशनल फ्रंट ( MNF) ने सत्ता की कुर्सी छीन ली है।

उधर, राजस्थान में अब तक आए 199 सीटों के रुझान में कांग्रेस 100 सीट पर बढ़त के साथ बहुमत हासिल कर दिख रही है, जबकि बीजेपी 73 सीटों पर आगे चल रही है। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खींचतान शुरू होती दिख रही है।

तेलंगाना के विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति 91 सीटों पर बढ़त के साथ तो दो-तिहाई बहुमत हासिल करती दिख रही है। वहीं कांग्रेस को 119 सदस्यीय विधानसभा में महज़ 19 सीटों पर बढ़त प्राप्त है। उधर मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट 26 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस को महज 5 सीट पर बढ़त है, वहीं 9 सीटें अन्य के खाते में दिख रही हैं ।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025