भारतीय महिला नौसेना अधिकारियों के नेतृत्व में नौसेना का जहाज पहुंचा दक्षिण अफ्रीका

Date: 03/03/2018
1160

महिला नौसेना अधिकारियों के नेतृत्व में निकला इंडियन नेवी सेलिंग वेसेल (INSV) दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पहुंच गया है। यह जहाज ऑस्ट्रेलिया के फ्रीमेंटल, न्यूजीलैंड के लिलटन, फॉकलैंड्स के पोर्ट स्टैनली होते हुए अब केपटाउन पहुंचा है। अपने सफर के दौरान आईएनएसवी ने विपरीत मौसम और तापमान का सामना किया।आईएनएसवी हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर होते हुए दक्षिण अफ्रीका पहुंचा है। टीम के सदस्यों ने बताया कि इस सफर के दौरान सबसे मुश्किल हालात तब आए जब उनका सामना 60 नॉट की गति से आने वाली सात मीटर ऊंची लहरों से हुआ। हालांकि यह लहरें भी उनकी हिम्मत के आगे ठहर नहीं रोक सकीं।
उल्लेखनीय है कि यह पहला भारतीय जहाज और ऑपरेशन है जो महिलाओं की टीम द्वारा ऑपरेट किया जा रहा है।
टीम में शामिल अधिकारिलेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी,लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल,लेफ्टिनेंट विजया देवी,बी ऐश्वर्य औरपायल गुप्ताहै।

गौरतलब है कि आईएनएसवी तारिणी में तैनात इस टीम को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने 10 सितंबर 2017 को गोवा से रवाना किया था। गोवा से दक्षिण अफ्रीका पहुंचने तक इस जहाज ने 1,75,00 नॉटिकल मील का सफर तय किया है। केपटाउन से यह जहाज 14 मार्च को वापस गोवा के लिए रवाना होगा और अप्रैल में इसके पहुंचने की उम्मीद है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025