17 सालों तक मोदी के पीआरओ रहे जगदीश ठक्कर का निधन,पीएम बोले- हमने अद्भुत इंसान को खो दिया

Date: 10/12/2018
1149

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबियों में गिने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार जगदीश ठक्कर की मौत हो गई है। इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी। मोदी और ठक्कर ने कम से कम 17वर्षों तक साथ काम किया है। पीएम ने आज एक भावुक ट्वीट में कहा, 'पीएमओ के पीआरओ जगदीश ठक्कर की मौत से दुखी हूं। जगदीशभाई एक अनुभवी पत्रकार थे और मैंने उनके साथ वर्षों तक काम किया। गुजरात और दिल्ली तक उनके साथ काम करना आनंददायक था। वह अपनी सादगी और जोशीले स्वभाव के लिए जाने जाते थे।'

उन्होंने आगे कहा, 'कई पत्रकार वर्षों से जगदीशभाई के साथ लगातार संपर्क में रहे होंगे। उन्होंने गुजरात के कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया। हमने एक बेहतरीन शख्स खो दिया, जिन्हें अपने काम से प्रेम था और जिसे उन्होंने अत्यंत परिश्रम के साथ किया। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं.'1986से लेकर मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने तक जगदीश ठक्कर CM ऑफिस में पीआरओ रहे थे।

उन्होंने 2001 में पीएम मोदी के साथ काम करना शुरू किया था। जब 2014 में मोदी बतौर प्रधानमंत्री दिल्ली आए तो जगदीश ठक्कर को भी दिल्ली लाया गया। उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय में पीआरओ नियुक्त किया गया। मोदी और ठक्कर की नजदीकियों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब ठक्कर 2004 में रिटायर्ड हो रहे थे तो मोदी ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया। उसके बाद से ही वह लगातार काम करते रहे।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025