ताजमहल देखने के लिए देनी होगी 5 गुना ज्यादा फीस

Date: 09/12/2018
1166

दुनिया के सात महान आश्चर्यों में शामिल आगरा का ताजमहल देखने की हसरत रखने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। ताजमहल का दीदार अब और महंगा हो गया है। शाहजहां और मुमताज के प्रेम की निशानी इस संगमरमरी इमारत को देखने के लिए लगने वाले टिकटों की दरों की नई व्यवस्था लागू होने वाली है। इसके तहत ताजमहल देखने का खर्च अब 5गुना बढ़ जाएगा। ताजमहल पर भीड़ के प्रबंधन के लिए यह फैसला लिया गया है।

ताजमहल देखने वालों की बढ़ती भीड़ को प्रबंधित करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा नई टिकट व्यवस्था लागू की जा रही है। आगामी 10दिसंबर से ताजमहल का टिकट महंगा हो जाएगा। पहले जहां देशी पर्यटकों को ताजमहल के दीदार के लिए 50रुपये चुकाने होते थे वहीं अब इसके लिए उन्हें 250रुपये चुकाने होंगे। विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी टिकट की दरों में वृद्धि की गई है। विदेशी पर्यटक जहां अब तक ताजमहल देखने के लिए 1100रुपये देते थे वहीं अब उन्हें 1300रुपये प्रति टिकट देने होंगे।

गौरतलब है कि 200 रुपये का यह अतिरिक्त शुल्क शाहजहां और मुमताज की कब्र वाले गुंबद में जाने के लिए लगाया गया है। जो पर्यटक कब्र वाले गुंबद में नहीं जाना चाहते, उन्हें अब भी 50 रुपये का ही शुल्क देना होगा। ऐसे लोग ताजमहल के प्लेटफॉर्म से चारों तरफ यमुना का नजारा देख सकेंगे लेकिन अंदर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। अंदर प्रवेश करने के लिए उनसे अतिरिक्त टिकट की मांग की जाएगी जिसकी कीमत 200 रुपये होगी।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025