एसएससी के खिलाफ युवाओं का हल्लाबोल, धांधली को लेकर की सीबीआई जांच की मांग

Date: 01/03/2018
1163

दिल्ली में एसएससी दफ्तर के सामने हजारों युवा छात्र कंबाइड ग्रेजुएट लेवल टियर 2 के एग्जाम घांघली को लेकर पिछले 72 घंटे से हजारों धरना दे रहे हैं। छात्रों ने का आरोप है कि 17-22 फरवरी तक हुए एग्जाम का पर्चा पहले ही लीक हो चुका था। छात्रों की मांग है कि परीक्षा रद्द करके, सीबीआई जांच कराई जाए।

छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल ने जब एसएससी चेयरमैन से मुलाकात की तो उन्होंने कहा कि छात्र पहले ठोस सबूत जुटा कर दें, उसके बाद हम कोई कार्रवाई कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि मै अपने स्तर पर सीबीआई जांच मांग का फैसला नहीं कर सकता हूं। अब सवाल ये उठता है कि छात्रों का काम पढ़ाई करना है या ठोस सबूत जुटाना? जांच का काम जांच एजेंसी करेंगी या छात्र खुद करें?

बता दें कि कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम टियर 2 में 1,89,843 प्रतियोगी छात्र शामिल हुए थे। देश के अलग-अलग केन्द्रों पर 17-22 फरवरी के बीच ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। आरोप है कि जब छात्र एग्जाम दे कर बाहर आए तो पता चला कि परीक्षा का पर्चा सोशल मीडिया पर पहले ही लीक हो चुका है। सोशल मीडिया पर एग्जाम पेपर के स्क्रीन शॉट पहले से ही मौजूद थे। एसएससी दफ्तर के बाहर हजारो छात्र उसी लीक पेपर का फोटो कॉपी लहराकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।चयन आयोगों के चक्रव्यूह में फंसकर युवा बर्बाद हो रहा है लेकिन अभी तक किसी भी राजनीति दल ने ये जहमत नहीं उठाई है कि इन युवाओं की शिकायतों को सुन कर उनका हल निकाला जाए। देश भर के कई हिस्सो में छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन ऐसा लगता है कि चयन आयोग को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है और वो चैन की नींद सो रहा है। आज एबीपी न्यूज़ आपको चयन आयोगों की नाकामी और प्रतिभागी युवाओं की परेशानियों को पूरे तफ्तीश से बता रहा है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025