मुंबई : गोरेगांव के नजदीक जंगलों में लगी भीषण आग

Date: 04/12/2018
1105

मुंबई के गोरेगांव में आरेय कॉलोनी के नजदीक जंगलों में सोमवार की शाम को भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग को बुझाने का प्रयास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि आग करीब 4किलोमीटर के इलाके में फैल गई है। इसकी वजह से इलाके में रहने वाले जनजातीय निवासियों पर तो खतरा मंडरा ही रहा है। साथ ही पेड़-पौधों और वन्यजीवों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है।

दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वे आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन पहाड़ों की तरफ से आ रही हवाओं की वजह से आग फैल रही है। यह धीरे-धीरे आवासीय इलाकों के नजदीक पहुंच रही है। हालांकि अभी तब जनहानि की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि आग शाम को करीब 6.30बजे लगी। आरेय कॉलोनी के नजदीक जंगलों में लगी आग की लपटें दूर से ही दिखाई पड़ रही हैं। चीफ फायर ऑफिसर प्रभात राहंगडाले ने बताया कि आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम ने आगे फैलने की स्थिति में इलाके के सभी पुलिस थानों को निर्देश दिया है कि वे आसपास रहने वाले निवासियों और मवेशियों को वहां से निकालने के लिए तैयार रहें।

 

More News

national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025
national news in hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से मेघालय और ओड़िशा के दो दिवसीय दौरे पर
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करेगी सरकार, मिलेगा इतने लाख तक का मुफ्त इलाज*
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
भुवनेश्वर में 3 दिन का प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
घने कोहरे के कारण कोलकाता हवाई अड्डे पर 60 उड़ानें प्रभावित
तिथि : 07/01/2025