ट्रंप ने ग्लोबल वार्मिंग पर तंज करते हुए ट्वीट किया, असम की बच्ची ने बोलती बंद कर दी

Date: 28/11/2018
1143

ग्लोबल वार्मिंग का मजाक उड़ाते हुए किए गए ट्वीट को लेकर असम की एक किशोरी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आड़े हाथों लिया है। वाशिंगटन में 21नवंबर को तापमान के शून्य से दो डिग्री नीचे चले जाने को लेकर ट्रंप ने ट्वीट किया, 'क्रूर और विस्तारित ठंड तमाम रिकॉर्ड तोड़ देगी। ग्लोबल वार्मिंग के साथ जो कुछ भी हुआ हो?'

इसके जवाब में असम के जोरहाट की 18वर्षीय आस्था सरमाह ने कमेंट किया, 'मैं आपसे 54साल छोटी हूं। मैंने औसत अंकों के साथ अभी-अभी 10वीं पास की है। मैं आपको बता सकती हूं कि मौसम, जलवायु नहीं है। अगर आपको इसे समझने में मदद चाहिए तो मैं आपको अपनी इनसाइक्लोपीडिया दे सकती हूं जो मेरे पास दूसरी कक्षा के दौरान थी। इसमें दृश्य और हर चीज है।'सरमाह के इस कमेंट को दुनिया भर से 22,000 लाइक मिले हैं और अमेरिका से ट्विटर यूजरों ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दिए गए किशोरी के इस जवाब की सराहना की है। किशोरी के इस ट्वीट को 5,100 बार रिट्वीट भी किया गया और कइयों ने आस्था को 'भविष्य की आशा' बताते हुए उसकी प्रशंसा की। कुछ लोगों ने अरब सागर पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का अध्ययन करने के लिए सरमाह को इंटर्नशिप की भी पेशकश की है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025