चीन-बांग्लादेश बढ़ते संबंधों को लेकर भारत को चिंता करने की जरूरत नहीं: हसीना

Date: 21/02/2018
1158

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को कहा कि ढाका के चीन के साथ बढ़ते संबंधों को लेकर भारत को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजिंग के साथ सहयोग देश के विकास की खातिर है। हसीना ने कहा कि उनकी सरकार विकास को लेकर चिंतित है और हर उस देश के साथ सहयोग करने को तैयार है जो बांग्लादेश के विकास में मदद देगा। हसीना ने अपने आधिकारिक आवास पर भारतीय पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल से कहा कि भारत को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा,  बल्कि मेरा सुझाव तो यह है कि भारत को बांग्लादेश समेत अपने पड़ोसियों से अच्छे संबंध रखने चाहिए ताकि क्षेत्र का आगे भी विकास हो सके और हम दुनिया को दिखा सकें कि हम सब मिलकर काम करते हैं। तीन दिवसीय बांग्लादेश-भारत मीडिया संवाद में शामिल होने के लिए कोलकाता और नई दिल्ली के पत्रकार बांग्लादेश आए हुए हैं। 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025