पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 280 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में (ED) ने किया मशहूर ज्वेलर नीवर मोदी और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

Date: 15/02/2018
1179

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 280 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मशहूर ज्वेलर नीवर मोदी और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है. ईडी की तरफ से यह कार्रवाई जांच एजेंसी सीबीआई की एफआईआर के आधार पर की गई है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में दर्ज हुई सीबीआई प्राथमिकी के आधार पर यह मामला मनी लांड्रिंग रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज हुआ है. ऐसा माना जा रहा है कि ईडी ने नीरव मोदी एवं अन्य के खिलाफ पीएनबी की शिकायत का भी संज्ञान लिया है. एजेंसी इस बात की जांच करेगी कि क्या बैंक की धोखाधड़ी की गई राशि की हेरा-फेरी की गई थी और अवैध संपत्ति बनाने के लिए आरोपियों ने इस तरीके का बार-बार इस्तेमाल किया था. सीबीआई ने इस संबंध में नीरव मोदी, उनके भाई, उनकी पत्नी और कारोबारी भागीदार के खिलाफ मामला दर्ज किया और आवास पर छापेमारी भी की है. ये सभी डायमंड्स आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलर डायमंड्स में भागीदार हैं.
नीरव मोदी फोर्ब्स की भारतीय अमीरों की सूची में भी शामिल रहे हैं. बैंक अधिकारियों ने बताया कि पीएनबी की शाखा में 280 करोड़ रुपये के कथित ठगी और धोखाधड़ी मामले में वह पहले ही सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं. इस मामले में दो बैंक अधिकारियों के आवास पर भी छापेमारी की गई है.  उन्होंने बताया कि पीएनबी से उसे दो शिकायतें मिलीं जिनमें आरोप लगाया गया कि बैंक ने 11400 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी लेन-देन का पता चला जिसमें मोदी और आभूषण कंपनी शामिल हैं. अधिकारियों ने राष्ट्रीय बैंक की तरफ से मिली शिकायत में आगे की कार्रवाई के बारे में विस्तार से नहीं बताया. उन्होंने कहा कि डिजाइनर और कंपनी के खिलाफ उपयुक्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025