ममता ने कहा- केंद्र की गाइडलाइंस स्पष्ट नहीं, एक तरफ लॉकडाउन में सख्ती की बात तो दूसरी ओर दुकानें खुलवा रहे हैं

Date: 28/04/2020 SN24 DESK
1146

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि वायरस का खतरा अभी बना हुआ है, लेकिन हमें अर्थव्यवस्था को भी अहमियत देनी होगी। इस बैठक के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र एक तरफ लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने को कह रहा है और दूसरी तरफ दुकानें खुलवाने की बात कर रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने कई गाइडलाइंस एक साथ जारी कर दी हैं और कोई भी स्पष्ट नहीं है। ममता ने कहा कि राज्य सरकारें यह नहीं समझ पा रही हैं कि क्या करें और क्या नहीं।

इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लॉकडाउन में छूट का फैसला राज्य में नहीं लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 3 मई तक झारखंड में दुकानें नहीं खुलेंगी। पिछले कुछ दिनों में राज्य में संक्रमण के मामले बढ़े हैं और इसे देखते हुए सख्ती जरूरी है। हालांकि, 20 अप्रैल को राज्य सरकार ने दुकानें खोलने की इजाजत दे दी थी।

लाखों लोगों को क्वारैंटाइन करने की व्यवस्था नहीं- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में संक्रमितों को खुद के घर में क्वारैंटाइन करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा, "सरकार की अपनी सीमा है। हम लाखों लोगों को क्वारैंटाइन नहीं कर सकते हैं। इसलिए पश्चिम बंगाल में कोई कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो वह अपने घर में खुद को क्वारैंटाइन कर सकता है।"

6 राज्य 3 मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में

नरेंद्र मोदी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चर्चा के ओडिशा, मेघाल, गोवा, हिमाचल, मिजोरम और बंगाल ने भी लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है। चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत तो नहीं दिए, लेकिन राज्यों के बीच कोरोना के गैर-हॉटस्पॉट वाले इलाकों में आर्थिक गतिविधियां शुरू करने और हॉटस्पॉट वाले इलाकों में लाॅकडाउन के सख्ती से पालन पर सहमति बनी।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025