सेंसर तकनीक से रेलकर्मियों ने बनाया नॉन कांटेक्ट थर्मामीटर, जो बिना छुए सामने खड़े होते ही बता देगा शरीर का तापमान

City: Dhanbad | Date: 26/06/2020
1264

समय न्यूज़ 24 धनबाद डेस्क

सुजीत की खोज की महकमे में काफी सराहना हो रही है। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी और डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा ने उन्हें नकद पुरस्कार से नवाजा है। भारतीय रेल के कैरेज एंड वैगन विभाग, धनबाद (Dhanbad Railway Division) में काम करने वाले रेलवे कर्मचारियों ने ऐसा थर्मामीटर विकसित किया है, जिसे छूने की जरूरत नहीं है। उसके सामने खड़े होने पर वह शरीर का तापमान बता देगा। सेंसर आधारित नॉन कांटैक्ट थर्मामीटर ( non contact thermometer) बनाने का विचार विभाग के जूनियर इंजीनियर सुजीत कुमार के मन में आया। इस पर काम करते हुए उन्होंने जो थर्मामीटर विकसित किया, उसे न सिर्फ धनबाद कोचिंग डिपो में लगाया गया, बल्कि धनबाद रेल मंडल के बरकाकाना, पतरातू और राय डिपो के लिए भी तैयार किया जा रहा है।

ऐसे आया विचार

कोरोना संक्रमण के कारण विभाग में पहले हाथ से काम करने वाले थर्मल स्कैनर से कर्मचारियों के शरीर का तापमान मापा जा रहा था। इसके लिए दफ्तर में रोज एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई थी। वह पहले तापमान नापता था, उसके बाद कर्मियों को कार्यालय में जाने दिया जाता था। इस स्कैनर को देख सुजीत ने नॉन कांटैक्ट थर्मामीटर बनाना शुरू किया। विभाग के दूसरे कर्मचारी उनकी मदद करने लगे। 10-15 दिनों की मेहनत के बाद उन्होंने इसे विकसित कर लिया। इस थर्मामीटर में सेंसर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। उसके सामने खड़े होते ही बीप की आवाज आती है और छोटी सी स्क्रीन पर शरीर का तापमान आ जाता है। सुजीत की खोज की महकमे में काफी सराहना हो रही है। पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी और डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा ने उन्हें नकद पुरस्कार से नवाजा है।

थर्मामीटर बनानेवाली टीम

जेई सुजीत, सीडीओ मुकुंद बिहारी, सिक लाइन इंचार्ज आरके दत्ता, एनजे सुभाष, शिव कुमार प्रसाद, तरुण, प्रवीण, प्रमोद व राजेंद्र

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026