नाबालिग को दो दिन तक बंधक बना किया सामूहिक दुष्कर्म,पुलिस जुटी कार्रवाई में

City: Dhanbad | Date: 25/03/2023
1215

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रांची/खूँटी।झारखण्ड के खूँटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि एक 13 साल की लड़की छऊ नृत्य देखकर घर लौट रही थी।इसी दौरान एक युवक उसे बहला-फुसला कर अपने साथ बांदे गांव ले गया।वहां उसने अन्य तीन युवकों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं युवकों ने लड़की को दो दिनों तक अपने पास रखा।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी लड़कों ने 19 और 20 मार्च तक नाबालिग लड़की को अपने साथ रखा था।इसके बाद उसे देर रात बाजार में छोड़ दिया। यहां लड़की को बेहोशी की हालत में देख स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर बच्ची का इलाज कराकर परिजनों ने 23 मार्च को मुरहू थाने में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अमित कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर शाहिद रजा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। इस टीम ने पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान की और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।इस मामले में डीएसपी अमित कुमार का कहना है कि गैंगरेप मामले में मुरहू थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है।पीड़िता के बयान पर एसआईटी ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जारी है।उन्होंने बताया कि जल्द ही गैंगरेप में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके ऊपर कानून के हिसाब से एक्शन लिया जाएगा।

More News

तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026
खैरा आउटसोर्सिंग के खिलाफ एटक का हल्ला बोल, सात सूत्री मांगों को लेकर पीबी एरिया कार्यालय ...
तिथि : 08/04/2026
​झरिया मास्टर प्लान: बेलगड़िया में पुनर्वास कार्य में आएगी तेजी, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्...
तिथि : 07/04/2026
​केंदुआडीह के कुमार मंगलम स्टेडियम के पास की घटना, 9 नामजद और 40 अज्ञात पर FIR, पुलिस की छ...
तिथि : 06/04/2026
कोयला वर्चस्व को लेकर झरिया में गोलीबारी, भागते ट्रक ने तोड़ा गरीब का आशियाना
तिथि : 31/03/2026
जियो और जीने दो का संदेश देने वाले भगवान महावीर जयंती विशेष
तिथि : 31/03/2026
CRIME REPORT: धनबाद में फिल्मी स्टाइल में डकैती, बरवाअड्डा में परिवार को बंधक बना 23.5 लाख...
तिथि : 31/03/2026
धनबाद: आस्था, उत्साह और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ रामनवमी महापर्व, DC-SSP ने देर रात तक सं...
तिथि : 27/03/2026