वाहन चलाने वाले स्कूली बच्चों के विरुद्ध चलाया गया विशेष जांच अभियान, दोषी अभिभावकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कर्रवाई का निर्देश

City: Dhanbad | Date: 30/08/2024
1264

समय न्यूज़ 24 धनबाद में यातायात प्रबंधन व सड़क हादसों के रोकथाम हेतु धनबाद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी उद्देश्य के तहत वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन महोदय के निर्देशानुसार  पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री अरविंद सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन चलाने वाले स्कूली बच्चों की पहचान सुनिश्चित कर रोकथाम हेतु आवश्यक कर्रवाई के लिए गुरुवार को जिले भर में विशेष जांच अभियान चलाया गया।
नाबालिग स्कूली बच्चों को वाहन चलाने से रोकने के उद्देश्य से पूरे जिले में यातायात पुलिस द्वारा चलाये गए अभियान के दौरान डिनोबली स्कूल सीएमआरआई के पास जांच अभियान के तहत कुल 16 नाबालिग छात्रों को दो पहिया वाहन के साथ रोका गया। पूछताछ के बाद वाहन को जब्त करते हुए छात्रों के अभिभावकों को सूचित कर स्कूल बुलाया गया।
मौक़े पर मौजूद एसएसपी महोदय द्वारा सभी अभिभावकों को संबोधित करते हुए इस लापरवाही को लेकर कड़ी हिदायत दी गई। जिले में होने वाले सड़क हादसों के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए एसएसपी महोदय द्वारा अगली बार दोषी पाए जाने पर सभी अभिभावकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कर्रवाई करने की बात कही गई।
एसएसपी महोदय ने कहा कि पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान व पुलिस की पाठशाला के जरिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है, बावजूद इसके लापरवाही करने वालों के खिलाफ वाहन जब्त करते हुए चालान व रजिस्ट्रेशन रद्द करने के साथ माननीय अदालत में प्रतिवेदन सुपुर्द करने का निर्देश दिया गया। मोटर यान अधीनियम के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर जुर्माने के साथ कारवास का भी प्रावधान है।
एसएसपी महोदय ने सभी स्कूल प्रबंधकों को भी निर्देश देते हुए वाहन चलाने वाले बच्चों की पहचान कर स्कूल की तरफ से आवश्यक कर्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। महोदय ने कहा कि इस तरह की लापरवाही को रोकने की सामूहिक जिम्मेवारी अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन की भी है। भविष्य में अगर स्कूल की तरफ से लापरवाही साबित हुई तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ उचित कर्रवाई के लिए संबंधित बोर्ड को पत्र प्रेषित किया जाएगा ।एसएसपी महोदय ने धनबाद के नागरिकों से अपील करते हुए यातायात नियमों के पालन की अपील की, उन्होने अभिभावकों से स्कूली बच्चों को वाहन न देने की हिदायत देते हुए अन्य सुरक्षित विकल्प के साथ साइकल मुहैया कराने का सुझाव दिया।
  
 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026