धनबाद में तेज धूप और बढ़ती गर्मी ने किया बेहाल, लोगों में डिहाइड्रेशन व चक्कर जैसे दिखे लक्षण

City: Dhanbad | Date: 30/05/2024
1264

धनबाद में बुधवार को कड़ी धूप और गर्मी से लोग बेचैन रहे. सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई, लेकिन सुबह 8 बजे के बाद तेज धूप निकल आयी. दिन चढ़ने के साथ तेज धूप व लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया
आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंच गया. तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया था. शाम के सात बजे तक तापमान 40 डिग्री के करीब रहा. दिन में बेहाल करने वाली गर्मी झेलने के बाद लोगों को रात में भी राहत नहीं मिली. न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने के कारण लोग रात में भी बेचैन रहे.
पसीने से तरबतर हो रहे लोग
गर्मी का असर यह रहा कि मंगलवार की रात के बाद बुधवार को भी लोग परेशान रहे. स्नान करने के बाद ही लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे थे. इस गर्मी में पंखे की हवा तो दूर कूलर भी राहत देने में नाकाम रहे. जिन घरों में एसी लगा है, वहां बिजली गुल होते ही लोग बेहाल हो रहे थे. इधर जरूरी काम से घरों से निकलने लोगों में डिहाइड्रेशन व चक्कर आने जैसे लक्षण देखने को मिले
लोगों को दिनचर्या प्रभावित
चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से बुधवार को सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही. जरूरी काम से ही लोग शरीर को कपड़े से ढंक कर घर से बाहर निकल रहे थे. कड़ी धूप के बीच गर्म हवा से लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गयी.
24 घंटे में पांच डिग्री बढ़ा तापमान
पिछले 24 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. मंगलवार को अधिकतम तापमान जहां 39 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया था. वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पहुंच गया.
31 से बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग की मानें तो 30 मई को भी गर्मी का सितम झेलना होगा. 31 से मौसम में बदलाव आ सकता है. बादलों के आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. बादलों के मजबूत हाेने पर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के विशेषज्ञ अभिषेक आनंद की मानें तो बंगाल की खाड़ी से पूरवैया हवा आयेगी, जो नमी को अपने साथ लाती है. ऐसे में तापमान में गिरावट होने के आसार बन रहे हैं. बारिश के आसार भी बन रहे है.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026