कार्तिक माह की अंतिम सोमवारी पर झारखंडधाम में भगवान शिव का जलाभिषेक कर्म को उमड़ी भीड़

City: Dhanbad | Date: 11/11/2024
1261

समय न्यूज़ 24 :झारखंडधाम में कार्तिक माह की अंतिम सोमवारी पर पूजा अर्चना के लिए सुबह तीन बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया.
झारखंडधाम में कार्तिक माह की अंतिम सोमवारी पर पूजा अर्चना के लिए सुबह तीन बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. हर-हर महादेव व हर-हर गंगे के जयकारा से माहौल भक्तिमय बना रहा. सुबह तीन बजे बाबा मंदिर का पट्ट खुलते ही श्रद्धालु पहुंच गये. अपराह्न तीन बजे श्रद्धालु मंदिर के बगल में स्थित शिवगंगा में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की. भीड़ होने की सूचना नहीं होने कारण प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंच सके. शुभ मुहूर्त को लेकर काफी संख्या में श्रद्धालु कथा पूजन व मुंडन संस्कार जैसे पवित्र कार्य किये. जिले से विनिन्न प्रखंड के अलावा दूसरे जिले के लोग भी यहां पहुंचे. श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर के अलावा पार्वती मंदिर, हनुमान मंदिर, काली मंदिर, सरस्वती मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा की. व्यवस्था बनाये रखने में नरेश पंडा, नकुल पंडा, नंदकिशोर पंडा, अंबिका पंडा, किशोर पंडा, अशोक पंडा, राहुल पंडा, सुरेश पंडा, शालिग्राम पंड, मंकू पंडा सहित यहां के पुरोहित सक्रिय थे.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026