तंबाकू निषेध दिवस पर धनबाद पुलिस मुख्यालय में पदस्थ पुलिस पदाधिकारीयों व कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

City: Dhanbad | Date: 31/05/2024
1203

समय न्यूज़ 24 धनबाद 
शुक्रवार दिनांक 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय में कार्यरत समस्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ दिलाई। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री ह्रदीप पी जनार्दनन के निर्देशानुसार जिले के समस्त पुलिस थानो व ओपी परिसर में भी तंबाकू निषेध दिवस की शपथ ली गई।
जिला पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कपील चौधरी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों, कर्मचारियों से संकल्प लेकर कभी भी धूम्रपान व अन्य किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने व अपने स्वजन व परिचितों को भी धूम्रपान व अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही कार्य भूमि को तंबाकू मुक्त रखने और सहयोगियों को भी इसके लिये प्रेरित करने का संकल्प दिलाया।
 
पुलिस अधीक्षक द्वारा तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों एवं दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि तंबाकू के सेवन की वजह से दृष्टि को संचालित करने वाले हिस्से प्रभावित होते हैं जिससे आंखों की रोशनी कम हो जाती है। मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और डाइबिटिक रेटीनोपैथी जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण पाए जाते हैं।
 
इसके अतिरिक्त तंबाकू के सेवन से तपेदिक ग्रस्त तथा गठिया होने की सम्भावनाएं बढ़ जाती हैं। शरीर की प्रतिरोधक शक्ति कम हो जाती है। इतना ही नहीं, जो लोग इसका सेवन नहीं करते हैं, वह भी तंबाकू के धुएं से प्रभावित होते हैं, व्यस्कों में कैंसर तथा हृदय रोग तथा बच्चों में श्वांस, कान तथा फेफड़ें भी ठीक प्रकार से कार्य नहीं करते है। इन्हीं बीमारियों से बचाव हेतु तम्बाकू का उपयोग न करने की आज शपथ दिलाई गई l
जिला पुलिस मुख्यालय में शपथ के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री अजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कपील चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय 2) श्री संदीप कुमार गुप्ता समेत वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में कार्यरत पुलिस बल के कई जवान उपस्थित थे।
 

More News

धनबाद सहिया के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
तिथि : 19/03/2026
चिरकुंडा नगर परिषद: सुनीता देवी ने अध्यक्ष और विजय यादव ने उपाध्यक्ष पद की ली शपथ, डीडीसी ...
तिथि : 18/03/2026
वार्ड 11: पार्षद बद्री रविदास ने किया आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास; ₹15.83 लाख की लागत से हो...
तिथि : 18/03/2026
तीसरी संतान विवाद पर पार्षद बद्री रविदास का बड़ा खुलासा
तिथि : 17/03/2026
धनबाद के इंद्रपाल ने पेश की मानवता की मिसाल, पत्नी को किडनी दान कर बचाया जीवन
तिथि : 12/03/2026
धनबाद के असर्फी अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार, ₹20,000 के लिए बंधक बना रहा शव मेयर ने निज...
तिथि : 12/03/2026
18 मार्च को शपथ लेंगे धनबाद के नए महापौर और पार्षद, उसी दिन होगा उप महापौर का चुनाव
तिथि : 10/03/2026
एटीएम ठग रंगे हाथों गिरफ्तार: कुस्तौर में जनता ने सिखाया सबक
तिथि : 10/03/2026
धनबाद: दबंगई का फ़िल्मी तांडव, बियर पीने से मना करने पर फल दुकानदार को कार से 100 मीटर तक घ...
तिथि : 05/03/2026
धनबाद: एसएसपी आवास पर होली की अनूठी मस्ती
तिथि : 03/03/2026