धनबाद एसएसपी ने किया एसएनएमएमसीएच का औचक निरीक्षण, अस्पताल प्रबंधन को दिए कई दिशा निर्देश

City: Dhanbad | Date: 31/08/2024
1263

समय न्यूज़ 24 धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन महोदय आज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ( एसएनएमएमसीएच ) पहुंचे जहाँ उन्होंने पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसपी ट्रैफिक श्री अरविंद सिंह व अस्पताल अधीक्षक समेत अन्य भी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी महोदय ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा में कई चूक को पाया जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था दुरुस्त करने के सन्दर्भ में आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। 
एसएसपी महोदय ने एसएनएमएमसीएच परिसर में आने जाने के सभी अनावश्यक रास्तों को बंद करने का निर्देश देते हुए आवागमन हेतु एक मुख्य गेट निर्धारित कर वहां सुरक्षा कर्मी तैनात करने को कहा। गर्ल्स हॉस्टल के परिसर को विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत उसके आसपास अन्य लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश भी दिया गया। गर्ल्स हॉस्टल की दीवार की ऊंचाई बढ़ाने के साथ कटीले तार से घेराबंदी को भी कहा गया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी महोदय ने एसएनएमएमसीएच परिसर से  सटे सभी निजी आवास व अन्य इमरात के बीच की दीवार को ऊंचा करने व कटीले तार से घेराबंदी करने को कहा। उन्होने अनावश्यक भ्रमण करने वाले लोगों के परिसर में आने जाने पर रोक लगाने हेतु परिसर की दीवार को ऊंचा करने के साथ कई जगहों पर टूटी दीवारों को जल्द मरम्मत करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिया। हॉस्टल में रहने वाले मेडिकल छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर पोस्टमार्टम हाउस के पास कटीले तार से घेराबंदी की बात कही गई ताकि कोइ भी शख्स हॉस्टल की तरफ न जाने पाये।
एसएसपी महोदय ने अस्पताल प्रबंधन को पूरे एसएनएमएमसीएच परिसर में सीसीटीवी कैमरा व स्ट्रीट लाइट जल्द लगवाने का निर्देश दिया। इसके अलावे सुरक्षा के मद्देनजर परिसर की दीवार से सटे कुछ जगहों पर चिन्हित पेड़ की कटाई व आसपास के इलाकों की झाड़ियों को साफ कराने को कहा गया ताकी सुरक्षा में कोई सेंध न लगे।
एसएसपी महोदय ने एसएनएमएमसीएच में कार्यरत डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टॉफ की सुरक्षा पर चर्चा करते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। महोदय ने मेडिकल छात्रों के देर रात परिसर से बाहर आने जाने पर सख्त प्रतिबंध लगाने का निर्देश प्रबंधन को दिया साथ ही रात के समय विशेष निगरानी रखने को कहा साथ ही कई अन्य आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए गए.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026