संजय सिंह हत्याकांड,साक्ष्य के अभाव में रामधीर सिंह बरी

City: Dhanbad | Date: 22/03/2018
1261

कोयला कारोबारी संजय सिंह हत्याकांड के आरोप में रामधीर सिंह को कोर्ट ने गुरुवार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। 22 वर्षों के बाद इस मामले में कोर्ट ने दूसरा फैसला सुनाया। इससे पूर्व इस मामले में पवन सिंह एवं काशीनाथ सिंह को कोर्ट ने 27 नवंबर 2017 बरी कर दिया था।

रामधीर सिंह के खिलाफ सीआईडी की ओर से 24 फरवरी 1998 आरोप पत्र दाखिल किया गया था जिसमें रामधीर सिंह के अलावे राजीव रंजन सिंह, पवन कुमार सिंह, काशीनाथ सिंह, अशोक सिंह, विनोद सिंह को षड्यंत्रकारी बताया गया था। रामधीर सिंह के खिलाफ अदालत में सात मार्च 2017 को आरोप का गठन किया गया था। इस मामले में अभियोजन पक्ष द्वारा तीन गवाह सुरेंद्र कुमार जैन, संजय सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह तथा बजरंग प्रसाद डालमिया को गवाह के रूप में पेश किया था। 1996 में एसपी आवास के सामने संजय की हुई थी हत्या

एसएसएलएनटी कॉलेज के बगल में एसपी आवास के सामने कोयला व्यवसायी संजय सिंह की हत्या हुई थी। संजय सिंह के बहनोई कृष्णा सिंह के बयान पर सुरेश सिंह सहित अन्य पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की ओर से सुरेश सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के नाती रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह के खिलाफ चार्जशीट दिया गया था। सीआइडी ने जांच के बाद 24 फरवरी 1998 को इस मामले में पूरक चार्जशीट सौंपी थी जिसमें सुरेश सिंह और रविशंकर को क्लीनचीट दी गई थी। पूरक चार्जशीट में सीआइडी ने हत्या में झरिया विधायक संजीव सिंह के भाई राजीव रंजन सिंह, बलिया जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन रामधीर सिंह, पवन सिंह, काशीनाथ सिंह, विनोद सिंह और अशोक सिंह के शामिल होने की बात कही थी।

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026