कर्नाटक में राहुल गांधी के मंदिर जाने पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा का हमला, बताया इलेक्शन हिंदू

Date: 13/02/2018
1158

कर्नाटक पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने के लिए विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कर्नाटक दौरे का आज चौथा दिन है और वो वहां लगातार मंदिर और मस्जिद का दौरा कर रहे हैं। सोमवार को भी उन्होंने रायचूर और गुलबर्गा में मंदिर में पूजा की थी और दरगाह पर जाकर चादर भी चढ़ाई थी। राहुल के इस सॉफ्ट हिन्दुत्व को लेकर राज्य के पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर निशाना साधा। येदियुरप्पा ने लिखा, जवारी चिकन खाकर नरसिम्हा स्वामी के दर्शन करने वाले इलेक्शन हिन्दू हैं राहुल गांधी, हर बार कांग्रेस हिन्दुओं की भावनाओं को धक्का पहुंचाने का काम करती है। कर्नाटक के अपने चार दिनों के चुनावी दौरे के दौरान राहुल गांधी 11 फरवरी को कोप्पल जिले के कनकगिरी में नरसिम्हा स्वामी मंदिर दर्शन करने के लिए गए । राहुल मंदिर में दर्शन करने दोपहर का खाना खाने के बाद गए थे जिसको लेकर बीजेपी ने उनपर सवाल उठाए हैं।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025