कोल इंडिया में मेडिकल अनफिट पर अब नौकरी नहीं, कामगारों की मृत्यु होने पर ही आश्रितों को नौकरी

Date: 25/11/2018
1216

रांची । कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों में अब मेडिकल अनफिट के प्रावधान के तहत नौकरी नहीं मिलेगी। कामगारों की मृत्‍यु होने पर ही आश्रितों को नौकरी दी जाएगी। इस बाबत कोल इंडिया प्रबंधन ने आदेश जारी कर दिया है। ऐसे में गंभीर बीमारी से ग्रस्‍त हजारों कामगारों के आश्रितों की नौकरी पर ग्रहण लग गया है।कोल इंडिया के निदेशक कार्मिक आरपी श्रीवास्‍तव ने 23नवंबर को आश्रितों को नौकरी देने संबंधी आदेश (आईआई 18) जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 9.3.0प्रावधान पहले की तरह ही लागू रहेगा। इसके तहत मृतक कामगारों के आश्रितों को कैटेगरी-1 (ट्रेनी) में नौकरी दी जाएगी। आदेश जारी होने के बाद लंब‍ित मामलों का न‍िपटारा शुरू हो जाएगा।

जानकारी हो कि आश्रितों को नौकरी देने के मामले में कोल इंडिया ने उप समिति का गठन किया था। समिति की बैठक में कोल इंडिया ने सिर्फ खदान दुर्घटना में मृत्‍यु होने पर नौकरी देने का प्रस्‍ताव रखा था। इसे श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों ने खारिज कर दिया था। उनका कहना था मौत का विभाजन सही नहीं है। यूनियन के प्रतिनिधि पहले से चले आ रहे प्रावधान को ही जारी रखने की मांग रखी थी।

जानकारी के मुताबिक कोल इंडिया ने मेडिकल अनफिट (9.4.0और 9.5.0) के प्रावधान के तहत नौकरी को खत्‍म कर दिया है। कामगारों को अपंगता की स्थिति में भी नौकरी नहीं दी जाएगी। दी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के महासचिव सनत मुखर्जी ने इसे प्रबंधन का आमनवीय कदम बताया है। उन्‍होंने कहा कि खदान में काम करने वाले कामगार गंभीर बीमारी से ग्रस्‍त हो जाते हैं। कई बार उनका जीवन बेड पर ही कटता है। ऐसी स्थिति में इस प्रावधान को समाप्‍त करना अनुचित है। इसे भी 9.3.0की तरह चालू रखना चाहिए।

 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025