हमें मंदिर बनाने की तारीख चाहिए, सरकार अध्यादेश लाए या कानून बनाए: उद्धव ठाकरे

Date: 24/11/2018
1161

फोटो ANI

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे दो दिवसीय यात्रा पर आज शनिवार को अयोध्या पहुंचे। लक्ष्मण किला पहुंचकर उन्होंने राम मंदिर निर्माण की तारीख की मांग की है। उद्धव ठाकरे ने कहा, 'मैं राम लला के दर्शन करने आया हूं राजनीति करने नहीं। मैं सोए हुए कुंभकर्ण को जगाने आया हूं। हमें मंदिर बनाने की तारीख चाहिए।'

उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण में विलंब को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ''श्रीराम जन्मभूमि में श्रीराम का मंदिर होना ही चाहिए। आज मैं सोये हुए कुंभकर्ण को जगाने आया हूं। कुंभकर्ण छह महीने सोता था और छह महीने जागता था। आज के कुंभकर्ण पिछले चार साल से सोये हुए हैं।''

ठाकरे ने आगे कहा ,'अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे, तब मिली जुली सरकार थी। उस समय यह कार्य कठिन हो सकता था। लेकिन आज की सरकार ताकतवर सरकार है। 'केन्द्र में भी और उत्तर प्रदेश में भी। अध्यादेश लाना चाहते हैं लाइये, कानून बनाना चाहते हैं, कानून बनाइये। शिवसेना उसका पूरा समर्थन करेगी। उद्धव ठाकरे ने कटाक्ष करते हुए कहा, 'मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। पहले बताओ कि मंदिर कब बनाओगे। बाकी बात बाद में होती रहेगी।' अपने बेटे आदित्य और पत्नी लक्ष्मी के साथ लक्ष्मण किला पहुंचे उद्धव ठाकरे ने कहा कि हर हिन्दू चाहता है कि राम मंदिर बने। हम और कितने साल इतंजार करें। सरकार अध्यादेश लाए या कानून बनाए। अपने वादे को निभाना ही हिन्दुत्व है।

इसके आगे उन्होंने फिर दोहराया कि वह राजनीति करने नहीं आए बल्कि रामलला के दर्शन करने आए हैं। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से सवाल पूछा कि बहुमत की सरकार है तो मंदिर बनाने में देर क्यों हो रही है। बता दें कि उद्धव ठाकरे के अयोध्या पहुंचने की वजह से प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। अयोध्या और फैजाबाद में धारा 144 तक लागू कर दी गई है। यहां 25 नवंबर को विश्व हिन्दू परिषद धर्म सभा का आयोजन करने वाला है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025