मस्जि्दों पर नहीं होना चाहिए लाउडस्पी‍कर का इस्तेामाल: जावेद अख्तर

Date: 08-02-2018
1178

लगभग एक साल पहले गायक सोनू निगम ने अजान को लेकर एक ट्वीट किया था जिस पर काफी विवाद हुआ था. सोनी ने अपने ट्वीट में मस्जिदों के साथ-साथ अन्य धार्मिक स्थानों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने लिखा था कि लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अज़ान से उनकी नींद खराब होती है और जब वह मुस्ल‍िम नहीं हैं तो वह इस धार्मिक कट्टरता को बर्दाश्त करें. ऐसा करना तो सरासर गुंडागर्दी है. हालांकि, सोनू निगम ने अपने निशाने पर मंदिर और गुरुद्वारों में बजने वाले लाउडस्पीकर को भी लिया था. अब गीतकार जावेद अख्तर ने सोनू निगम की बात का समर्थन किया है. जावेद अख्तर का यह ट्वीट तब आया है जब मुंबई पुलिस ने गायक सोनू निगम को धकमियों के मद्देनजर और सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है. वह सोनू निगम सहित उन सभी लोगों की राय से पूरी तरह सहमत हैं जो चाहते हैं मस्जिद में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी अन्य धार्मिक स्थल जैसे मंदिर, गुरुद्वारे, गिरिजाघर में भी लाउडस्‍पीकर का इस्‍तेमाल नहीं होना चाहिए.
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, मैं हर गलती के खिलाफ आवाज उठाता हूं. मुश्किल यही है कि आप दूसरों की गलती तो मान सकते हैं लेकिन अपनी नहीं.

 

 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025