एएमयू में नया विवाद, नक्शे में जम्मू-कश्मीर को भारत से बाहर दिखाया

Date: 19/11/2018
1176

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फिर विवाद सामने आया है। इस बार मामला एक विवादित पोस्टर का है जिस पर एक नक्शा छपा है। नक्शे में जम्मू- कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया है। विवाद बढ़ने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सफाई पेश की है। उसका कहना है कि पोस्टर एक ड्रामा सोसायटी का है जिसने भारत बंटवारे पर आधारित एक ड्रामे के लिए छपवाया था। एएमयू के पीआरओ शफी किदवई ने पत्रकारों से कहा, 'भारत विभाजन पर आधारित एक ड्रामा के लिए पोस्टर छपा था। प्रभारी शिक्षक को जैसे ही इसकी सूचना मिली, इसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई। हमने पोस्टर हटवा दिए और ड्रामा कैंसिल कर दिया।'

यहां देखें टि्वट- http://twitter.com/ANINewsUP/status/1064371619630583808

यूनिवर्सिटी का कहना है कि पोस्टर का राजनीति से कोई लेना- देना नहीं है लेकिन यूनिवर्सिटी के गेट पर भी पोस्टर दिखने से विवाद और बढ़ता चला गया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तान के कुछ हिस्से भारत में दिखाए गए और जम्मू- कश्मीर को गलत ढंग से पेश किया गया।

टाइम्स नॉउ ने अपनी रिपोर्ट में एएमयू के पीआरओ का हवाला देते हुए बताया है कि ड्रामा असगर वजाहत की पुस्तक ‘जिन लाहौर नहीं वेख्या ओ जनम्याई नई’ पर आधारित था जिसका मंचन यूनिवर्सिटी में किया जाना था। यह पुस्तक भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित है जिसमें सांप्रदायिकता के खिलाफ कड़ी आवाज उठाई गई है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025