राम मंदिर नहीं बना तो हो सकता है विद्रोह, कोर्ट से नहीं निकलेगा रास्ता- बाबा रामदेव

Date: 18/11/2018
1179

 फोटो व टि्वट(ANI)

योग गुरु बाबा रामदेव ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। बाबा रामदेव ने कहा है कि मंदिर का निर्माण कोर्ट से नहीं बल्कि संसद से होगा। स्वामी रामदेव ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का रास्ता संसद से साफ होगा। हरिद्वार में शहरी निकाय के लिए हो रहे चुनाव में वोट डालने पहुंचे बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सच्चा राम भक्त बताया। इस दौरान बाबा रामदेव के साथ उनके सहयोगी बालकृष्ण भी मौजूद थे। बाबा ने कहा कि संसद पर राम मंदिर बनवाने के लिए दबाव डाला जा रहा है। योग गुरु ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि संसद और कोर्ट राम मंदिर नहीं बनाती है तो देश में विद्रोह हो सकता है।

इससे पहले वाराणसी भी रामदेव ने कहा था कि अगर राम मंदिर नहीं बना तो देश में साम्प्रदायिक माहौल खराब होगा और इससे सामाजिक वैमनस्य पैदा होगा। बाबा रामदेव ने कहा था कि राम मंदिर के मसले पर अब अभी नहीं, तो कभी नहीं के कॉन्सेप्ट पर काम करना होगा। वाराणसी में बाबा रामदेव ने राम मंदिर की पैरवी करते हुए कहा था कि राम मंदिर का मुद्दा समझौते के दौर से निकल चुका है, अब संसद में कानून लाओ और मंदिर बनाओ के प्रावधान पर काम करना होगा।

यहां देखें फोटो व टि्वट     twitter.com/ANI/status/1064028711228506112

 

 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025