निरंकारी भवन धमाका - पंजाब सरकार ने की मृतकों के परिजनों को 5 लाख देने की घोषणा

Date: 18/11/2018
1181

राजासांसी के गांव अदलीवाला में स्थित निरंकारी भवन पर हुए ग्रेनेड हमले में मारे गए लोगों के लिए पंजाब सरकार ने 5-5लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने इस हमले में घायलों का मुफ्त इलाज करने का भी ऐलान किया है। अमृतसर के अधिवाला गांव में निरंकारियों के भवन पर सत्संग के दौरान दो मोरसाइकिल सवार युवकों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई व 10लोग घायल हो गए।

उल्लेखनीय है कि एक खुफिया सूचना में दावा किया गया है कि जैश-ए-मोहम्मद के छह से सात आतंकवादियों का एक समूह राज्य में, खासतौर से फिरोजपुर में मौजूद है। चार लोगों ने पिछले सप्ताह पठानकोट जिले में माधोपुर के समीप बंदूक दिखाकर एक ड्राइवर से एसयूवी छीन ली थी जिसके बाद से राज्य अलर्ट पर है।

इधर, अमृतसर में हमले के बाद दिल्ली में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बता दें कि पिछले कई दिनों से अमृतसर और दिल्ली हाई अलर्ट पर था। आतंकी हमले की आशंका के चलते खूफिया एजेंसियों ने पंजाब और दिल्ली को अलर्ट किया था। खुफिया एजेंसी को जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से एक व्हाट्सएप ग्रुप में धमकी मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

एजेंसियों के अलर्ट के बाद भी अमृतसर में ग्रेनेड हमला होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है। अमृतसर में निरंकारी भवन में मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि यहां अधिवाला गांव में निरंकारियों के सत्संग के दौरान दो युवक मौटरसाइकिल पर आए और ग्रेनेड फेंक कर फरार हो गए।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025