एबीवीपी ने अंकिव बसोया से डूसू अध्यक्ष पद छीना

Date: 15/11/2018
1164

दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन अध्यक्ष अंकिव बसोया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अंकिव बसोया से डूसू अध्यक्ष पद छीन लिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का कहना है कि फर्जी डिग्री मामले की जांच खत्म होने तक संगठन की सभी जिम्मेदारियों से अंकिव बसोया को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही उन्हें डूसू अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा देने के लिए भी कहा है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले ही एनएसयूआई ने बसोया की स्नातक की डिग्री को फर्जी बताया था और तिरुवल्लुवर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने तमिलनाडु के शिक्षा प्रधान सचिव को लिखित में कहा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन अध्यक्ष अंकिव बसोया ने उनकी यूनिवर्सिटी में कभी दाखिला लिया ही नहीं और न ही उनकी यूनिवर्सिटी के किसी कॉलेज के वो छात्र रहे हैं।

रजिस्ट्रार ने साफ लिखा है कि उन्होंने जो सर्टिफिकेट जमा किया है वह फर्जी है। उनकी यूनिवर्सिटी ने ऐसा कोई सर्टिफिकेट उन्हें जारी ही नहीं किया। इस तरह का कोई छात्र उनके किसी भी कॉलेज में नहीं था। उन्होंने बताया कि परीक्षा नियंत्रक ने अपने कार्यालय से पूरी जांच करने के बाद एक पत्र भेजा है, जिसमें साफ लिखा है कि अंकिव बसोया द्वारा दिखाया गया सर्टिफिकेट फर्जी है।

ANI http://twitter.com/ANI/status/1063013177561149440

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025