चंद्रबाबू ने महागठबंधन को लेकर 22 नवंबर को विपक्षी दलों की बुलाई बैठक

Date: 11/11/2018
1160

अगले वर्ष लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी भाजपा को हराने के लिए लगभग सभी प्रमुख विपक्षी दल अपनी ताकत एक करने में जुट गए हैं। इसके लिए तमाम विपक्षी पार्टियों को एकजुट कर समर्थन जुटाने की कोशिशें हो रही हैं। 22 नवंबर को दिल्ली में सभी प्रमुख विपक्षी दलों की एक बैठक हो सकती है, जिसे आम चुनाव से पहले एक बड़ा भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के पहले कदम के रूप में देखा जा रहा है।अमरावती में शनिवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दूत के तौर पर पहुंचे पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की। इसके बाद नायडू ने मीडिया से वार्ता में कहा कि ताकत और एकता के लिए बड़े विपक्षी कार्यक्रम की घोषणा की थी। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए क्षेत्रीय दलों को एक मंच पर लाने के प्रयास में नायडू पिछले एक माह में सभी शीर्ष विपक्षी नेताओं से मिल चुके हैं। शनिवार को गहलोत से मुलाकात के बाद नायडू ने कहा कि पार्टियां प्रस्तावित बैठक में भविष्य की कार्रवाई की रूपरेखा तय करेंगी।

चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि बीजेपी विरोधी दल एक साझा मंच और भविष्य की योजना बनाने के लिए 22 नवंबर को नई दिल्ली में बैठक करेंगे। तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि हमारी कोशिश भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ने के लिए सभी को एक मंच पर लाना है। नायडू ने कहा कि वह 19 या 20 नवंबर को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025