कासगंज हिंसा: चंदन के परिवार ने चेक लेने से किया इनकार, कहा- हमें न्याय चाहिए

Date: 29-01-2018
1180

गणतंत्र दिवस पर तिरंगा रैली के दौरान भड़की हिंसा जरूर थम गई हो, लेकिन लोगों ने अब तक नाराजगी बनी हुई है. सोमवार को मृतक चंदन गुप्ता के परिजनों ने 20 लाख मुआवजे का चेक लेने से इनकार कर दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक चंदन गुप्ता के परिजन हिंसा के बाद से धरने पर बैठे हैं. सोमवार को कासगंज के डीएम आरपी सिंह समेत आला अधिकारी मृतक चंदन के परिजनों को मुआवजे का चैक देने पहुंचे थे. लेकिन उन्होंने चैक लेने से मना कर दिया.  

चंदन के परिवार वालों का कहना है कि "जब तक चंदन का हत्यारा पकड़ा नहीं जाता तब तक हम पैसे नहीं लेंगे, हमें न्याय चाहिए. हमारे बेटे का क्या दोष था जो उसे गोली मारी गई. वह केवल 22 साल का था. जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक हम धरना जारी रखेंगे. "

बता दें कि हिंसा के बाद हालात सामान्य करने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मोर्चा संभाले हुए हैं. इसके बावजूद तनाव बना हुआ है. योगी सरकार ने हिंसा में मारे गए चंदन के परिवार वालों को 20 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया था.

अब तक हिंसा फैलाने के मामले में 112 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें 7 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं, हिंसा में मारे गए चंदन पर हमले का मुख्य आरोपी शकील अब भी फरार है. पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां देसी बम और पिस्टल मिले.

 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025