उत्तराखंड 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम मोदी 22 को सिटी गैस प्रोजेक्ट (सीजीपी) का करेंगे उद्घाटन

Date: 11/11/2018
1162

राज्य के 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 नवंबर को प्रदेश में सिटी गैस प्रोजेक्ट (सीजीपी) का उद्घाटन करेंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में हरिद्वार से देहरादून के लिए सीएनजी और पीएनजी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में केंद्र के इस फैसले की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए खुशी की बात है कि स्थापना दिवस के दिन इस कार्यक्रम की घोषणा की गई, जो कि प्रदेश की जनता के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं। त्रिवेंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नई दिल्ली में एक समारोह में इसका शिलान्यास करेंगे, जबकि हरिद्वार शिलान्यास स्थल पर सीएम और अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इससे वाहनों का भी संचालन होगा। ये प्रदेश के विकास के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

चरणबद्ध तरीके से दिए जाएंगे कनेक्शन : देहरादून में घरेलू गैस उपभोक्ताओं की संख्या तीन लाख से ज्यादा है। जबकि राज्य में सक्रिय उपभोक्ताओं की संख्या 23 लाख से कुछ ही ज्यादा है। प्रोजेक्ट के बनने के बाद उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से दिए जाएंगे।

दून के सभी उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ पाने के लिए कुछ इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, पाइप लाइन योजना से जुड़ने पर इन परिवारों को गैस बुक कराने, सिलेंडर ढोने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। पेयजल और बिजली की तर्ज पर उपभोक्ता जितनी गैस का इस्तेमाल करेगा, उसे उसका उतना ही बिल चुकाना होगा। 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025