CBSE टॉपर से गैंगरेप के तीन आरोपियों के फोटो जारी, एक सेना का जवान

Date: 15/09/2018
1185

हरियाणा के रेवाड़ी में सीबीएसई टॉपर रही एक युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने शनिवार को फरार चल रहे तीन आरोपियों के फोटो जारी किए हैं। आरोपियों की पहचान मनीष, नीशू और पंकज के रूप में हुई है। पंकज भारतीय सेना में पदस्थ है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधू ने शनिवार को बताया कि युवती से गैंगरेप के तीन आरोपियों में से एक सेना का जवान है, जो फिलहाल राजस्थान में पदस्थ है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम राजस्थान रवाना हो गई है। डीजीपी ने बताया, दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। उन्हें पूरा विश्वास है कि वे भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। डीजीपी ने बताया कि सभी आरोपी पीड़िता को पहले से जानते थे।पुलिस इस मामले की जांच के लिए नूंह की एसपी नाजनीन भसीन की देखरेख में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी ने मामले की जांच के लिए आज घटनास्थल का दौराकर वहां से सबूत उठाए हैं।

एक लाख का इनाम घोषित

एसपी नाज़नीन भसीन ने बताया कि इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हो गई है। हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम बनाई हैं। मैं लोगों से इस मामले के बारे में हमें कोई जानकारी देने के लिए अपील करती हूं। उन्होंने इस केस को सॉल्व करने में मदद करने वाले को 1 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

वहीं, इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आज भारतीय सेना की साउथ वेस्टर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ  लेफ्टिनेंट जनरल चेरीश मैथसन ने कहा कि यदि बलात्कार जैसे घृणित अपराध में सेना का एक कर्मचारी शामिल हैं तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वो जल्द पकड़ा जाए। हम अपराधियों को आश्रय नहीं देते हैं।

ट्रॉमा से बाहर आ रही पीड़िता

पीड़िता की हालत अब स्थिर है और वह ट्रॉमा से बाहर आ रही है। उसकी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य हैं। हम नियमित रूप से उसकी हालत की समीक्षा जारी रखेंगे।

-सुदर्शन पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, रेवाड़ी जिला अस्पताल 

 एफआईआर के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब लड़की महेंद्रगढ़ जिले में कनीना के कोचिंग सेंटर से लौट रही थी।19 वर्षीय पीड़ित युवती के आरोप के अनुसार, लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बुधवार को कार में सवार होकर आए आरोपियों ने उसे अगवा किया और उसे एक सुनसान जगह पर ले हए जहां उसे नशीला पेय पिलाने के बाद महेंद्रगढ़ जिले में उससे गैंगरेप किया गया।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025