रिम्स के डॉक्टरों ने लालू प्रसाद यादव को खानपान में परहेज की दी सलाह

Date: 11/10/2018
1161

रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के डॉक्टरों ने राजद प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए खानपान में सुधार करने की सलाह दी है। चावल और आलू थोड़ी मात्रा में खाने को कहा है। उन्हें डायट चार्ट के अनुसार ही भोजन करने को कहा गया है। रिम्स की डायटिशियन मीनाक्षी कुमारी ने सोमवार को उनके खाने-पीने की जांच की।मंगलवार को लालू प्रसाद यादव का ब्लड शुगर का लेवल कम होकर 131पहुंच गया। लालू का इलाज कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद ने भी उन्हें दिन में टहलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लालू किडनी के भी मरीज हैं। ऐसे में शुगर नियंत्रित नहीं किया गया तो परेशानी बढ़ सकती है।

बाहर का खाना खाने से बढ़ रहा लालू का शुगर

रिम्स के डॉक्टर राजद प्रमुख लालू प्रसाद के हाई शुगर की बीमारी पर बमुश्किल आंशिक नियंत्रण कर पाए थे। दवा और इंसुलिन का डोज दिया जा रहा था। लेकिन, अब लालू का शुगर फिर से बढ़ गया है। रविवार को उनका शुगर लेवल 185दर्ज किया गया। इसकी वजह है लालू को दिया जा रहा बाहर का खाना। जब से लालू पेइंग वार्ड में गए हैं रिम्स से उन्हें मिलने वाला भोजन बंद कर दिया गया है। अब निजी व्यवस्था से लालू खाना खा रहे हैं। दो सेवादार भोजन बनाते हैं।

बताया जा रहा है कि जब से रिम्स से खाना बंद हुआ है लालू चावल खाने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। सेवादार उन्हें मनपसंद भोजन बनाकर दे रहे हैं। डायट चार्ट को फॉलो नहीं किया जा रहा है। रोटी की जगह चावल खाने से ही शुगर अनियंत्रित हो गया है। रिम्स के मेडिसीन विभाग के डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि शुगर लेवल बढ़ने से उनकी समस्या बढ़ती जा रही है। उन्हें 11तरह की बीमारी है। पेइंग वार्ड में मरीज को खाना खुद ही लाना पड़ता है, लेकिन चिकित्सक और डायटिशियन के मार्गदर्शन पर मरीज को खाना पड़ता है। यह देखना है कि डायट चार्ट को कितना फॉलो किया जा रहा है। डायटीशियन और चिकित्सक चेक करेंगे।

-डॉ. विवेक कश्यप, अधीक्षक, रिम्स।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025