भारत बंद में कांग्रेस का साथ नहीं देगी शिवसेना, किया समर्थन देने से इनकार

Date: 09/09/2018
1161

नई दिल्ली।पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ सोमवार को भारत बंद में हिस्सा लेने के कांग्रेस के अनुरोध को शिवसेना ने रविवार को ठुकरा दिया। संवाददाताओं से बात करते हुए महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि उन्होंने शिवसेना से आग्रह किया था। चव्हाण ने कहा कि हमें उम्मीद है कि शिवसेना इसका समर्थन करेगी। कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ खुलकर आने के लिए मैंने निजी तौर पर (शिवसेना के राज्यसभा सदस्य) संजय राउत से बात की है लेकिन हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

कांग्रेस के आग्रह पर जवाब देते हुए राउत ने कहा कि शिवसेना बंद में हिस्सा नहीं लेगी। राज ठाकरे की मनसे ने रविवार को कहा कि वह बंद में हिस्सा लेगी। ठाकरे ने एक बयान में कहा कि मनसे केवल बंद में हिस्सा ही नहीं लेगी बल्कि सक्रिय भागीदारी भी करेगी। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार 10सितंबर को कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों ने भारत बंद का आह्वान किया है।

कांग्रेस के मुताबिक इस बंद को सफल बनाने के लिए 21राजनीतिक दलों का उसे समर्थन प्राप्त है। पार्टी ने अन्य विपक्षी दलों से भी बंद को सफल बनाने के लिए समर्थन देने की अपील की है। कांग्रेस के मुताबिक यह बंद सुबह 9बजे से दिन में तीन बजे तक होगा। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से बंद को सफल बनाने की अपील की है।

कल सुबह नौ से तीन बजे तक ही रहेगा भारत बंद : कांग्रेस

साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि बंद के दौरान किसी प्रकार की हिंसा न हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है और आम आदमी को कोई तकलीफ न हो।  कांग्रेस का दावा है कि भारत बंद’ को समाजवादी पार्टी , बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, डीएमके, राष्ट्रीय जनता दल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जनता दल सेक्युलर, राष्ट्रीय लोकदल, झारखंड मुक्ति मोर्चा, एमएनएस और कई अन्य दल समर्थन कर रहे हैं।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025