आशुतोष ने AAP से दिया इस्तीफा तो केजरीवाल बोले- इस जन्म में नहीं स्वीकारेंगें

Date: 15/08/2018
1164

आशुतोष ने बुधवार सुबह ट्वीट कर अपने इस्तीफे के ऐलान किया था. आशुतोष ने बताया था कि निजी कारणों के चलते उन्होंने यह फैसला लिया है. जिसके बाद केजरीवाल ने उनका इस्तीफा स्वीकारने से इनकार कर दिया.आशुतोष ने AAP से दिया इस्तीफा तो केजरीवाल बोले- इस जन्म में नहीं स्वीकारेंगे केजरीवाल ने इस्तीफा स्वीकार करने से मना किया.आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आशुतोष का इस्तीफा मंजूर करने से इनकार कर दिया है. आशुतोष ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे का ऐलान किया था, जिसके जवाब में केजरीवाल ने भी ट्वीट किया और लिखा कि हम आपका इस्तीफा कैसे स्वीकार कर सकते हैं.

बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता आशुतोष ने अपने इस्तीफे को लेकर ट्वीट किया था. ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि हर सफर का अंत होता है और आम आदमी पार्टी के साथ मेरा शानदार और क्रांतिकारी सफर आज खत्म हुआ. ऐसा कहते हुए केजरीवाल ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया.ट्वीट में आशुतोष ने ये भी लिखा था कि मैंने पार्टी की पार्लियामेंट्री अफेयर्स कमेटी (पीएसी) को इस्तीफा भेज दिया है और उनसे इसे स्वीकार करने की गुजारिश की है. आशुतोष के इस ट्वीट कर जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया और लिखा कि हम आपका इस्तीफा कैसे स्वीकार कर सकते हैं? केजरीवाल ने ये लिखते हुए आगे कहा, ना, इस जनम में तो नहीं.

अरविंद केजरीवाल एक और ट्वीट में आशुतोष को टैग करते हुए लिखा कि सर हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं. आशुतोष ने 2014 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी. उन्होंने 2014 में ही दिल्ली की चांदनी चौक से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा हाल ही में राज्यसभा सीट को लेकर उनके पार्टी के साथ टकराव सामने आया था. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि आम आदमी पार्टी आशुतोष को राज्यसभा भेज सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था.

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025