आरक्षण रहेगा कायम,बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के सपनों को करेंगे पूरा:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Date: 12/08/2018
1153

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरक्षण के खत्म होने की रिपोर्ट को सिरे से नकारते हुए साफ किया कि आरक्षण कायम रहेगा। एक न्यूज एजेंसी को शनिवार को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान के सपनों को हम पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने संविधान द्वारा हमारे उद्देश्य और सपनों को पूरा किया है। इसलिए यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि संविधान में दिए महत्वपूर्ण व्यवस्था आरक्षण द्वारा इसे पूरा किया जाए। उन्होंने साफ किया कि आरक्षण हर हाल में कायम रहेगा, इसमें किसी भी तरह का शंका या संदेह किसी को नहीं होना चाहिए। बाबा साहब के सशक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार का मूल मंत्र ‘सबका साथ सबका विकास’ है जिसके माध्यम से हम गरीब, पीडि़त, शोषित, दलित, आदिवासी और ओबीसी के अधिकारों की रक्षा करना है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने आरक्षण पर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग आरक्षण पर सवाल उठा रहे हैं जिन्होंने बाब साहब के सपनों को हमेशा रौंदने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, चुनाव से पहले कुछ लोग जनता के बीच यह भ्रम फैलाने का प्रयास कर रह हैं कि आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है। ऐसे लोग गरीब जनता के बीच अविश्वास की खाई पैदा करना चाहते हैं। लेकिन भारत की जनता समझदार है वो इस तरह के दुष्प्रचार को अच्छी तरह से समझती है। ऐसे लोगों को देखना चाहिए कि भाजपा के अधिकांश सांसद और विधायक एससी, एसटी और ओबीसी से आते हैं। 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025