महाराष्ट्र,गुजरात सहित पांच राज्यों में बारिश और बाढ़ से 465 मरे

Date: 29/07/2018 Report Ani
1152

मानसून की बारिश से पांच राज्यों में बाढ़ और बारिश से हुई घटनाओं में अब तक कम से कम 465 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 138 लोग महाराष्ट्र में मारे गए हैं। गृह मंत्रालय के नेशनल इमरजेंसी रेस्पॉन्स सेंटर (एनईआरसी) के अनुसार, असम में 10.17 लाख लोग बारिश और बाढ़ से त्रस्त हैं। इसमें से 2.17 लाख लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 12 टीम असम में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। पश्चिम बंगाल में बारिश और बाढ़ से कुल 1.61 लाख लोग प्रभावित हैं। राज्य में एनडीआरएफ की आठ टीम तैनात की गई हैं। 

गुजरात में बाढ़, बारिश से प्रभावित 15,912 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। यहां एनडीआरएफ की 11 टीम राहत, बचाव कार्य में जुटी है। केरल में 1.43 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। दक्षिणी राज्य में राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की चार टीम तैनात की गईं, तीन को महाराष्ट्र में तैयार रखा गया है। 

हिमाचल प्रदेश: कैलाश यात्रा में दो बहे  
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में किन्नर कैलाश की यात्रा में गत शुक्रवार को तेज बारिश के बाद बाढ़ आने से दो लोग बह गए। जिला उपायुक्त अविनंद्र शर्मा ने बताया कि किन्नर कैलाश में करीब 60 श्रद्धालु फंसे हैं। 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025