हैक नहीं किया जा सकता आधार का बायोमैटिेक्रक डाटा- प्रसाद

Date: 17/07/2018
1172

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कहा कि अगर कोई अरबों बार कोशिश करे तो भी आधार का बायोमेट्रिक डाटा हैक नहीं कर सकता। डाटा स्टोर की व्यवस्था को संसदीय मंजूरी से पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत बनाया गया है।

एक सार्वजनिक कार्यक्रम में रविशंकर ने कहा, यह इतना कठिन है कि अगर मैं (राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले को छोड़कर) भी किसी के फिंगरप्रिंट और इरिस स्कैन की जानकारी सार्वजनिक कर दूं तो मुझ पर भी मुकदमा चलाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि आधार प्राधिकारी हर सेकेंड करीब एक करोड़ प्रमाणीकरण करते हैं। 80 करोड़ बैंक खाते आधार से जुड़े हुए हैं। आधार एक डॉलर प्रति व्यक्ति की लागत से स्वदेशी प्रौद्योगिकी है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की मंशा डिजिटल क्रांति का अगुआ बनने की है। भारत ने लाइसेंस-कोटा राज के चलते 60, 70 और 80 के दशक में दुनिया में हुईं औद्योगिक व उद्यम क्रांति का मौका गंवा दिया, लेकिन भारत डिजिटल क्रांति का मौका नहीं गंवाना चाहता। भारत इसमें अग्रणी बनना चाहता है। यही डिजिटल इंडियाका दर्शन है। डिजिटल इंडियाका मकसद डिजिटल तकनीक के जानकारों और डिजिटल तकनीक की जानकारी नहीं रखने वालों के बीच की खाई को पाटना है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025