कोर्ट से समन के बाद बोले थरूर- मेरे खिलाफ लगाए आरोप बेबुनियाद और आधारहीन

Date: 05/06/2018 SamayNews24
1165

कांग्रेस नेता शशि थरुर को पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत केस में मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत से समन जारी किए जाने और ट्रायल का सामना करने के आदेश के बाद उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद और आधारहीन है। उन्होंने आगे कहा कि सच्चाई निकलकर सामने आएगी।

अपने ऑफिशियल ट्वीटर एकाउंट से जारी बयान में थरूर ने कहा- मैं यह कहना चाहूंगा कि मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप बुनियाद और आधारहीन हैं। इन आरोपों के खिलाफ डटकर मुक़ाबला करूंगा और अंत में सच्चाई सामने आएगी।

हालांकि, उन्होंने इस बारे में ज्यादा कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही, उन्होंने मीडिया से पूरा मामला न्यायलय के अधीन होने के चलते उनकी और उनके परिवार की निजता का सम्मान करने को कहा। थरूर ने कहा- मैं इस बारे में ज्यादा कुछ भी बोलने से परहेज करूंगा क्योंकि इस केस में सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित की गई है। इससे पहले, दिल्ली की अदालत ने सुनंदा पुष्कर मौत केस में दिल्ली पुलिस की तरफ से दाखिल की गई चार्जशीट में शशि थरूर का नाम लेने पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता को समन भेजा है और 7 जुलाई को अदालत में पेश होने को कहा है। सुनंदा पुष्कर के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने को लेकर थरूर के खिलाफ क्रूरता के आरोपों पर एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने संज्ञान लिया।

जज ने कहा- मैने अभियोजन पक्ष के वकील को सुना है। मैने चार्जशीट और उसके साथ लगाए गए दस्तावेजों को देखा है। पुलिस की तरफ से दायर चार्जशीट पर मैने सुनंदा पुष्कर को खुदकुशी के लिए उकसाने और उसके लिए डॉक्टर शशि थरूर की तरफ से की गई क्रूरता पर संज्ञान लिया है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने 14 मई को कांग्रेस के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के खिलाफ सुनंदा पुष्कर को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए दिल्ली की अदालत सेकहा था कि साढ़े चार साल पुराने इस केस में थरुर को समन भेजा जाना चाहिए। दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया था कि थरूर के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025