अमेरिका की चेतावनीः एटमी हथियारों की फिराक में हैं आतंकी, समर्थन करने वाले देश होंगे जिम्मेदार

Date: 04-02-2018
1166

अमेरिका ने आतंकवादियों का समर्थन करने वाले देशों को बड़ी चेतावनी दी है। उसने कहा है कि आतंकवादी संगठन किसी भी तरह से परमाणु हथियार जुटाने की तैयारी में जुटे हैं। अमेरिका ने कहा कि यदि आतंकवादी परमाणु हथियार हासिल करने में सफल हो जाते हैं तो उनका समर्थन करने वाले देश ही इसके लिए जिम्मेदार होंगे। अमेरिका ने एक रिपोर्ट पेश करते हुए चेताया कि यदि अमेरिका और उसका समर्थन करने वाले देशों पर परमाणु हमला होता है तो उसके गंभीर परिणाम होंगे। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय में राजनीतिक मामलों को उपमंत्री टॉम शेनॉन पेंटागन में ट्रंप प्रशासन की परमाणु स्थिति समीक्षा (एनपीआर) रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि अमेरिका परमाणु हथियार हथियाने में जुटे आतंकियों का समर्थन करने वाले किसी भी गैर-राजनीतिक अथवा आतंकी संगठन की जवाबदेही तय करेगा। हालांकि शेनॉन और एनपीआर की सौ पन्नों वाली इस रिपोर्ट में कहीं भी यह नहीं बताया गया है कि आतंकवादियों के हाथ किन देशों के सहयोग से परमाणु हथियार लग सकते हैं। इस रिपोर्ट में आतंकियों की मदद करने वाले किसी भी देश की पहचान उजागर नहीं की गई है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025