लालू कल पहुंचेंगे रांची, एम्स से मिली छुट्टी, गुस्से में समर्थक ने की तोड़फोड़

Date: 30/04/2018
1158

रांची: राजद प्रमुख लालू यादव को एम्स से छुट्टी से दी गई है. वो नई दिल्ली-रांची राजधानी से रांची के लिए आज रवाना होंगे. लालू यादव को चारा घोटाला मामले में अभी तक 27 साल की सजा मिली है. गंभीर बीमारी का हवाला देकर उन्हें एम्स में एडमिट करवाया गया था. लेकिन अब एम्स के डॉक्टर ने उन्हें फिट बताते हुए वापस रांची भेज दिया है.

लालू ने चिट्ठी लिखकर एम्स में ही इलाज करवाने की रिक्वेस्ट की थी. लेकिन एम्स ने इसे रिजेक्ट कर दिया. एम्स का कहना है कि अब लालू फिट हैं और ट्रेन से ट्रैवल कर सकते हैं.

इधर जैसे ही एम्स से लालू को छुट्टी दिए जाने की खबर फैली, राजद कार्यकर्ताओं में गुस्सा भर गया. उन्होंने एम्स में भी तोड़फोड़ की है. लालू ने अपने लेटर में कहा था कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार अस्पताल प्रबंधन होगा.

तेजस्वी यादव ने भी अपने पिता को यूं अचानक छुट्टी देने की बात को राजनीति से जोड़ दिया है. उनका कहना है कि ये सब उनके पिता को परेशान करने के लिए किया जा रहा है. अब लालू कल रांची पहुंचेंगे तो उन्हें सीधे रिम्स में एडमिट किया जाएगा.

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025