लंदन में पीएम मोदी के सेशन से मिले साफ संकेत, क्या है बीजेपी का 2019 का इलेक्शन प्लान?

Date: 20/04/2018
1171

न्यूज़ एजेंसी नई दिल्ली 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंदन में एक विशेष इंटरेक्शन सेशन से बीजेपी के इलेक्शन प्लान के साफ संकेत मिले हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि आनेवाले चुनावों में उनका कैंपेन किस तरह का रहने वाला है। वह 2019 समेत अगले चुनावों में यह कहकर कांग्रेस पर हमला करते दिखाई दे सकते हैं कि UPA की तुलना में उनकी सरकार ने विकास की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री ने ऑडियंस से कहा कि उनका पांच साल का कार्यकाल UPA के 10 साल के कार्यकाल से भारी होगा और लोगों को इसी से एनडीए सरकार की तुलना करनी चाहिए। दरअसल, इसमें यह संकेत निहित था कि अगर वह दूसरा कार्यकाल पाते हैं तो वह अपने पिछले कार्यकाल के लिए ही जवाबदेह होंगे। मोदी ने कहा, इन 5 वर्षों की तुलना होनी चाहिए और हमने हर पैरामीटर पर विकास किया है।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान से फैलाए जा रहे आतंकवाद जैसे मसलों को लेकर उनका नजरिया बिल्कुल उद्देश्यपूर्ण रहनेवाला है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, यह स्पष्ट हो चुका है कि भारत अब बदल गया है। जो आतंकवाद को स्पॉन्सर करते हैं, मैं उनको उन्हीं की भाषा में जवाब दूंगा। 

प्रधानमंत्री ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक्स के बाद पाकिस्तान की सेना ने फोन लाइन पर आने से इनकार कर दिया था। पीएम ने कहा, मैं पाकिस्तान को सूचना देना चाहता था जिससे वे शवों को उठा सकें लेकिन वे करीब एक घंटे तक टालमटोल करते रहे।उन्होंने कहा कि समझौते की तरफ झुकाव रखने की बजाए हमारा फोकस और मंशा बिल्कुल अलग थी। 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025