पीएम मोदी ने भोजपुरी में दिया भाषण, आम जनता ने लगाए जयकारे

Date: 10/04/2018
1185

बिहार के दौरे पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह में अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में की. आमतौर पर पीएम मोदी अपने भाषणों में स्थानीय भाषा का प्रयोग करते रहे हैं, वे ऐसा वहां के लोगों से खुद को कनेक्ट करने के लिए करते रहे हैं. अबतक देखा गया है कि पीएम मोदी भाषणों में एकाध लाइन स्थानीय भाषा में बोलते रहे हैं, लेकिन इस बार वे कई वाक्य भोजपुरी भाषा में बोले.  
  पीएम मोदी ने कहा, चंपारण के पावन पवित्र धरती पर देश के कोना कोना से आइल स्वच्छाग्रही भाई बहिन सभी स्नेही आ सम्मानित लोगन के हम प्रणाम करत बानी. रउआ सबे जान रहल बानी कि चंपारण के एही पावन धरती से बापू सत्याग्रह आंदोलन के शुरुआत कईली, मुक्ति खातिर एगो मजबूत अहिंसक हथियार सत्याग्रह के रूप में हमनी के मिलिल. सत्याग्रह के 100 वरस बितला के बादो कारगर बा, आ कौनो समय में कारगर रहि. सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह आज के समय के मांगा बा. चंपारण सत्याग्रह के समय चंपारण के बरहरवा लखनसेन से महात्मा गांधी स्वच्छता अभियान के शुरुआत कैलें. आज हम सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह के माध्यम से बापू के स्वच्छता अभियान के आगे बढ़ावत रउआ सबन के सोझा बानि.  
  प्रधानमंत्री मोदी पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रेलवे की तीन परियोजनाओं के अलावा कई अन्य योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया. चंपारण हमसफर एक्सप्रेस को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर कटिहार स्टेशन से रवाना किया. इसके अलावा मधेपुरा विद्युत इंजन कारखाना में निर्मित पहले विद्युत इंजन को हरी झंडी दिखाया.  

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025