छत्तीलसगढ़ में नक्स लियों का हमला, दो जवान शहीद

Date: 10/04/2018
1164

छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्‍सलियों ने पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर सोमवार को हमला किया, जिसमें दो जवानों की जान चली गई, जबकि पांच अनय घायल हो गए। नक्‍सलियों ने इम्‍प्रोवाइज्‍ड एक्‍सप्लोसिव डिवाइस (IED) के जरिये पुलिस पार्टी को निशाना बनाया।

छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के स्‍पेशल डीजी डीएम अवस्‍थी ने बताया कि नक्‍सलियों के हमले में दो जवानो की जान चली गई। इससे पहले मार्च में नक्‍सलियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के नौ जवान शहीद हो गए थे।

नक्‍सलियों और सुरक्षा बलों के बीच सोमवार सुबह बीजापुर-भोपालपटनम रोड पर झड़प हो गई थी। बीजापुर के एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि CRPF के जवानों का दल एक ऑपरेशन पर था। वे छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 500 किलोमीटर दूर महादेवघाट के करीब एक वन क्षेत्र में घेराबंदी कर रहे थे, जब नक्‍सलियों ने दो IED विस्‍फोट किए। सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए इस विस्‍फोट के बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।

एक अन्‍य पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्‍सलियों ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 14 अप्रैल के बीजापुर दौरे का विरोध करते हुए कुछ पर्चे बांटे थे। प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को डॉक्‍टर बीआर अंबेडकर की जयंती पर बीजापुर से सरकार की मेगा स्‍वास्‍थ्‍य पहल आयुष्‍मान भारतको राष्‍ट्र को समर्पित करने वाले हैं। इसके तहत सरकार की योजना देशभर में 1.5 लाख हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर खोलने की है।

इससे पहले नक्‍सलियों ने छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले में मार्च में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों के दल पर हमला कर दिया था। उन्‍होंने 13 मार्च को बारूदी सुरंग विस्फोट कर सुरक्षित माने जाने वाले माइन प्रोटेक्टेड व्हीकल (एमपीवी) को उड़ा दिया था, जिसमें CRPF के 9 जवान शहीद हो गए थे।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025