जम्मू : माछिल सेक्टर में हिमस्खलन में दबी सेना की चौकी, 3 जवानों की मौत

Date: 02-02-2018
1176

जम्मू-कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार को हुए हिमस्खलन में तीन जवानों की बर्फ में दबकर मौत हो गई. तीनों जवानों के शव बर्फ से निकाल लिए गए हैं. सेना के अधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में शुक्रवार को भारी हिमपात और हिमस्खलन हुआ. बर्फ की चपेट में वहां की कई चौकियां आ गईं. एक चौकी पर तैनात सेना के तीन जवान आ गए और कई फुट बर्फ के नीचे दब गए. बर्फ में दबने से उनकी मौत हो गई. सेना ने अभियान चलाकर अपने अन्य सैनिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया और बर्फ में दबे जवानों के शव बरामद कर लिए गए. 

चार जवान बर्फ में दबे

सेना के अधिकारी ने बताया कि इस हिमस्खलन में चार जवान लापता हो गए थे. सर्च ऑपरेशन के दौरान एक जवान को बचा लिया गया, जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई थी. दो अन्य जवानों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. एक जवान का इलाज अस्पताल में चल रहा है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है. मृतकों में हवलदार कमलेश सिंह (39), नायक बलवीर (33) और सिपाही राजिंद्र (25) शामिल हैं. 

 

 

 

 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025