बिना इंजन के ही दौड़ी यात्रियों से भरी रेल, सात रेलकर्मी निलंबित

Date: 09/04/2018
1163

ओडिशा में बिना इंजन के यात्रियों से भरी एक एक्सप्रेस ट्रेन की 22 बोगियों के कई किलोमीटर तक दौड़ने के सिलसिले में लापरवाही को लेकर सात रेलकर्मियों को निलंबित किया गया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि सतर्क कर्मचारियों ने कल रात अहमदाबाद - पुरी एक्सप्रेस को पटरियों पर पत्थर रखकर रोक दिया जिससे संभावित दुर्घटना को टाला जा सका। उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि पांच रेलकर्मियों को आज सुबह निलंबित कर दिया गया जबकि दो रेलकर्मियों को इंजन से बोगियों को अलग करने के दौरान हुई लापरवाही के समय ही निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि इंजन के तीन चालकों , मरम्मत करने वाले तीन कर्मचारियों और ऑपरेटिंग विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। इंजन को बोगियों से हटाते ही कोच तीतलगढ़ स्टेशन से कालाहांडी जिले के केसिंगा तक दौड़ गए। उन्होंने कहा कि तितलगढ़ से केसिंगा की ओर नीचे की तरफ की ढलान है। उन्होंने कहा कि कोच के कर्मचारियों द्वारा फिसलने से रोकने के लिए ब्रेक नहीं लगाने के कारण संभवत: यह घटना हुई। नियमों के मुताबिक कर्मचारियों को फिसलने से रोकने के लिए ब्रेक लगाना चाहिए। 

 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025