दो साल के रिटर्न भरने का आज आखिरी मौका,बाद में रिटर्न पर जुर्माने के साथ सजा

Date: 31/03/2018
1161

आयकर विभाग ने आगाह किया है कि दो साल का रिटर्न भरने का शनिवार को आखिरी मौका है। इसके बाद देरी से रिटर्न भरने के लिए आपको जुर्माने के साथ जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। वित्तीय वर्ष 2015-16 और 2016-17 के लिए आयकर रिटर्न फ़ाइल करने की आखिरी तारीख  31 मार्च 2018 है। लिहाजा अगर आपने अभी तक पिछले सालों का आईटीआर फाइल नहीं किया है तो शनिवार को ऐसा करने का अंतिम अवसर है। इसके बाद विभाग आपकी कर देनदारी के 50 से 200 प्रतिशत तक का जुर्माना लगा सकता है। साथ ही देरी से रिटर्न फाइल करने पर आपको हर महीने की एक प्रतिशत की दर से जुर्माना देना पड़ सकता है। इस काम के लिए देशभर में आयकर विभाग के सभी कार्यालय अवकाश के बावजूद शनिवार को खुले रहेंगे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस संबंध में अपने सभी अधिकारियों को आदेश दिया है। 

दरअसल, 1 अप्रैल से आयकर कानून का अनुच्छेद 234एफ लागू हो रहा है। ऐसे में रिटर्न दाखिल न करने पर आयकर विभाग से नोटिस मिल सकता है और इसके बाद कई गुना ज्यादा जुर्माना पड़ सकता है। दरअसल, विभाग आपकी कर देनदारी के 50 से 200 प्रतिशत तक का जुर्माना लगा सकता है। 

आयकर विभाग ने कहा है कि वह वित्तीय लेनदेन की कड़ी निगरानी कर रहा है। ऐसे में नोटबंदी के दौरान या उसके बाद अगर उच्च मूल्य का खरीद या भुगतान किया गया है और उसकी जानकारी नहीं दी गई है, तो यह आखिरी मौका है। बैंक दस लाख से ज्यादा मूल्य के ऐसे लेनदेन की जानकारी पहले ही आयकर विभाग से साझा कर चुके हैं। 

 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025