बंगाल : रानीगंज के बाद अब आसनसोल इलाके में उपद्रवियों का तांडव, तीन की मौत

Date: 28/03/2018
1165

 पुलिस तथा प्रशासन की तमाम चौकसी के बाद भी आसनसोल नॉर्थ थाना इलाके के विभिन्न इलाकों में बुधवार को उपद्रवियों का तांडव जारी रहा. आरके डंगाल के आमबागान, श्रीनगर बीपीएल कॉलोनी, चांदमारी बाजार, बालबोधन स्कूल के पीछे, धाधका गारूई पुल के पास जम कर आगजनी, पथराव तथा लूट की गयी. 

 विभिन्न घटनाओं में तीन की मौत हो गयी. पथराव के दौरान सिर में चोट लगने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी, जबकि पुलिस वाहन के धक्के से एक की मौत हुई. भगदड़ में घायल छह माह के मासूम की मौत हो गयी. 

 इधर, धादका की दर्जनों महिलाएं तथा पुरुष सुरक्षा की मांग को लेकर घंटों आसनसोल नॉर्थ थाना के समक्ष गुहार लगाते रहे. वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों का कहना था कि उन्हें थाना परिसर से हटने का निर्देश नहीं है. इलाके में गश्ती पुलिस दल है, वहीं कार्रवाई करेगी. उधर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा के नेतृत्व में विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पुलिस वाहनों से सड़क मार्च होता रहा.  इसके पहले मेयर जितेंद्र तिवारी तथा श्रम सह विधि व न्यायमंत्री मलय घटक सहित विभिन्न पार्टी नेताओं ने इलाकों का दौरा किया. पीड़ितों के बीच पुलिस तथा प्रशासन को लेकर भारी आक्रोश था. उनका कहना था कि साजिश के तहत उपद्रवियों को खुली छूट दी गयी है. पूरे घटनाक्रम से पूरा शहर सहमा-सहमा है. सबके लिए बुधवार की रात कयामत की रात लग रही है. दर्जनों इलाकों से असुरक्षित परिवारों का पलायन शुरू हो गया है. यह स्थिति तब है जब महानिरीक्षक स्तर के पांच पुलिस अधिकारी तैनात किये गये हैं. 

 जिलाशासक शंशाक सेठी ने कहा कि आसनसोल नॉर्थ थाना, आसनसोल साउथ थाना, हीरापुर थाना, रानीगंज थाना, जामुड़िया थाना तथा कुल्टी थाना इलाके में आगामी 30 मार्च तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है. पुलिस आयुक्त श्री मीणा ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है.  

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025