हैवानियत : असम में 5वीं कक्षा की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, हैवानियत के बाद बच्ची को जिंदा जलाया, मौत

Date: 24/03/2018
1162

गुवहाटी : असम में एक 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ हैवनियत के बाद उसे जिंदा जलाने के मामला सामने आया है. नगांव जिले के धनियाभेती लालगंज गांव में एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार कर उसे आग के हवाले कर दिया गया, जिसकीइलाज के बाद मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ही नाबालिग हैं और पुलिस का कहना है कि उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. लेकिन अभी एक आरोपी फरार है. उसकी तलाश जारी है.पुलिस ने बताया कि जाकिर हुसैन और चार अन्य लोगों ने पांचवीं कक्षा की एक लड़की के साथ उस समय बलात्कार किया जब वह शुक्रवार की शाम अकेली घर लौट रही थी. अपराध को अंजाम देने के बाद उन्होंने बच्ची पर मिट्टी का तेल डाल उसे आग लगा दी. लड़की की शनिवार की सुबह बीपी सिविल अस्पताल में मौत हो गई, जहां उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था. पुलिस जाकिर और उसके साथियों की तलाश कर रही है

पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ही आरोपी नाबालिग हैं. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. गुस्साए लोगों ने जाकिर हुसैन के घर पर हमला किया. वहीं बच्ची के स्कूल के छात्र और अखिल भारतीय छात्र संघ (आसू) आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

बच्चियों के साथ हैवानियत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हालांकि कुछ राज्यों में बच्चियों के साथ दरिंदगी के आरोपियों को फांसी की सजा का प्रावधान किया है, लेकिन इसके बाद भी इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं.

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025