JNU यौन शोषण के आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग को ले छात्रों और पुलिस में झड़प

Date: 20/03/2018
1176

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर द्वारा कथित रूप से छात्राओं के साथ यौन शोषण के मामला लगातार उग्र रूप लेता जा रहा है. सोमवार को यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वंसत कुंज थाने तक विरोध मार्च निकल ठाणे का धेराव किया. छात्र प्रोफेसर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करने तथा उसकी फौरन गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. छात्रो के प्रदर्शन की वजह से काफी समय तक सड़क पर ट्रेफिक जाम हो गया है. इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई. उधर, पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए थाने बुलाया है.सोमवार को चार शिकायतकर्ताओं के अलग-अलग बयान भी दर्ज किए गए। हालांकि छात्रसंघ ने पुलिस पर अतुल जौहरी के बयान दर्ज ने करने और उसे एक दिन का मौका और देने का आरोप लगाया। छात्रसंघ के मुताबिक पुलिस मंगलवार को अब अतुल जौहरी से पूछताछ करेगी। 

नौ छात्राओंका प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप
बता दें कि बीते गुरुवार को जेएनयू की कुछ छात्राओं ने एक प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी. स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज (SLS) की नौ छात्राओं ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि एक प्रोफेसर अक्सर यौन प्रवृत्ति वाली टिप्पणियां करते हैं, खुलेआम सेक्स के लिए कहते हैं. अगर लड़की इस पर आपत्ति जताती है तो वह उससे दुश्मनी मान लेते हैं. छात्राओं ने इस मामले में पुलिस में भी एक शिकायत दर्ज कराई थी.

छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया था. लेकिन छात्राएं इस मामले को रेप में दर्ज करने की मांग कर रही हैं. उधर, आरोपी प्रोफेसर ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025