रविवार से झारखंड में मौसम बदलने के आसार, केरल में बारिश से हालात बिगड़े, चार की मौत, सेना से मांगी मदद

Date: 17/10/2021
1153

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रांची/नई दिल्ली  :  झारखंड का मौसम एक बार फिर बदलने लगा है. इधर कई दिनों से धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की फुहार के बाद फिर भारी बारिश के आसार बनने लगे हैं. यहां मौसम विभाग ने रविवार से मौसम में बड़े बदलाव के संकेत दिये हैं और बारिश, वज्रपात को लेकर अलर्ट भी जारी किया है. कहा गया है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्यिसस की गिरावट भी आ सकती  है. उधर केरल में शनिवार को भारी बारिश से राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. घंटों मूसलाधार बारिश के बाद वहां हालात इतने खराब हो गए कि कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और 12 लापता हैं. बारिश ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है. राज्य सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए सेना और एयर फोर्स से मदद मांगी है.
झारखंड के कई हिस्सों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 17 अक्तूबर को झारखंड के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और मध्य भागों में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है. इसका असर रांची, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा ,गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में देखने को मिल सकता है. वही 18 अक्तूबर को राज्य  के उत्तरी-पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. 19 और 20 अक्तूबर को राज्य  के लगभग सभी भागों में हल्की  से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जतायी गयी  है. कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात होने की आशंका जतायी गयी है.

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025