सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही राजस्थान के डिप्टी सीएम पद से हटाया गया, बिना पायलट के गहलोत सरकार

Date: 14/07/2020
1148

समय न्यूज़ 24 डेस्क 

जयपुर -. राजस्थान में चल रहे सियासी ड्रामे  में दिलचस्प मोड़ आ गया है. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधायकों ने अशोक गहलोत को अपना नेता माना. साथ ही उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. इसके बाद राजस्थान मंत्रिमंडल से सचिन पायलट और उनके दो करीबी मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया. कांग्रेस के कई नेताओं ने पायलट को मनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने. इसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने ये फैसला किया.

कांग्रेस विधायक दल की मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हुई बैठक में सचिन पायलट उनके समर्थक मंत्रियों तथा विधायकों के नहीं पहुंचने पर पार्टी ने कड़ा कदम उठाया है. पायलट आज भी मांगों पर अड़े रहे थे. ताजा घटनाक्रम के बाद अब बीजेपी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है. बीजेपी ने आगामी रणनीति बनाने के लिए बैठक कर शुरू कर दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हो गये हैं.

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025